ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन, परिवार ने कहा- आखिर तक मुस्कुराते रहे


मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल  ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर के इस बारे में जानकारी दी है। बिग बी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'वो चले गए... ऋषि कपूर चले गए...मैं खत्म हो गया हूं!'


ऋषि कपूर के परिवार की ओर से इसकी आधिकारिक सूचना भी दे दी गई है। ऑफ़िशियल स्टेटमेंट के मुताबिक, ऋषि कपूर ने गुरुवार को सुबह 8:45 मिनट पर इस दुनिया को अलविदा कहा। इसमें बताया गया कि ऋषि कपूर पिछले दो साल से leukemia से पीड़ित थे। वह हंंसते हुए और लोगों को हंसाते हुए इस दुनिया का साथ छोड़ा। इस बयान में लॉकडाउन की वजह से भीड़ इकठ्ठा ना होने की भी बात कही गई है। लोग से अपील की गई है कि वह नियम का पालन करें, जो इस वक्त लागू है। 


बुधवार को एक्टर की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया  गया है। उनका इलाज़ मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में चल रहा था। भाई रणधीर कपूर ने इस खबर को कन्फर्म किया था कि ऋषि कपूर की तबीतय ठीक नहीं है। अब इसी हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली।